Amarnath Yatra-2026: अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। आज यानी 2 जुलाई को सुबह 4 बजे शाम जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल (एलजी) एलजी मनोज ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बम बम भोले और बाबा बर्फानी के नारों से घाटी गूंज उठी।

मनोज सिन्हा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने भगवती नगर बेस कैंप पर पहुंचकर यात्रियों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाया।

पहले जत्थे में सिर्फ उन्हीं श्रद्धालुओं को शामिल किया गया, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था। जिन्होंने RFID कार्ड बनवाया था और ई-केवाईसी पूरी की थी। 57 दिन की यात्रा 3 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों रास्ते से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी।

इससे पहले सुबह जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में श्रद्धालुओं का स्वागत कर जम्मू के लिए रवाना किया गया। उधर, कश्मीर में श्रीनगर के पंथाचौक में आधार शिविर के अलावा बालटाल (गांदरबल) और पहलगाम के नुनवान (अनंतनाग) में भी करीब पांच-पांच हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। ये सभी पहले जत्थे में शामिल होकर अपनी यात्रा शुरू करेंगे। लंगर संगठन भी पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट से पंथाचौक तक अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए 131 सुविधा काउंटर तथा 40 जगहों पर तत्काल पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 670 कंपनियां तैनात

इस बार यात्रा के लिए बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों की निगरानी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 670 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस बीएसएफ और सेना भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात है। अमरनाथ यात्रियों के इस जत्थे के साथ सीआरपीएफ के जवान और कोबरा कमांडो रहते हैं। सीआरपीएफ के ही जवान और कमांडो 300 किलोमीटर लंबे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस यात्रा को एस्कॉर्ट करते हैं।

कल गवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए होंगे रवाना

बालटाल और पहलगाम पहुंचने के बाद यह श्रद्धालु शुक्रवार सुबह भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। जिस समय अमरनाथ यात्रा श्रीनगर जाती है उसे समय हाईवे पर किसी और वहां को चलने नहीं दिया जाता।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m