Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 जुलाई 2026) की खबरों में वॉट्सएप के नये फीचर की जांच करेगी सरकार; जून में ₹1.95 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन; भारत-पाकिस्तान के 117 हस्तियों ने मोदी-शहबाज को लेटर लिखा; महुआ मोइत्रा पर अंडे और सड़े बैंगन फेंके गए; मनरेगा की जगह VB-G RAM G लागू प्रमुख रहा।

1. वॉट्सएप के नये फीचर की जांच करेगी सरकार
WhatsApp ने हाल ही में अपना नया यूजरनेम फीचर लॉन्च किया है. सरकार को आशंका है कि व्हाट्सएप यूजर आईडी की वजह से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ सकते हैं. केंद्र सरकार वॉट्सएप के नए यूजरनेम फीचर की जांच करेगी. सरकार का कहना है कि इस फीचर से पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड का खतरा काफी बढ़ सकता है. जानकारी के अनुसार, इस फीचर की जांच की जाएगी. सरकार कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है.

2. जून में ₹1.95 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन
गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी कलेक्शन हर महीने खुद का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जून में जीएसटी कलेक्शन में बंपर उछाल आया है। जीएसटी कलेक्शन से केंद्र सरकार की तिजोरी जमकर भर रही है। जून में ₹1.95 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। June GST Collection सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी बढ़ा है। भारीभरकम जीएसटी कलेक्शन से मोदी सरकार की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। मोदी सरकार ने जुलाई महीने के पहले दिन जून महीने में जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए।

3. महुआ मोइत्रा पर अंडे और सड़े बैंगन फेंके गए
पश्चिम बंगाल में जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है, तब से ही TMC के नेताओं पर अंडे का हमला जारी है. इस बार निशाना बनी हैं महिला सांसद महुआ मोईत्रा. TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ऑफिस पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया. सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया है कि भाजपा समर्थकों ने पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन पर अंडे और सब्जियां फेंके.

4. भारत-पाकिस्तान के 117 हस्तियों ने मोदी-शहबाज को लेटर लिखा
भारत और पाकिस्तान के 117 प्रमुख हस्तियों ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को चिट्ठी लिखकर (Wrote letter to PM Modi and Shahbaz Sharif) भारत-पाकिस्तान दुश्मनी खत्म करने की मांग की है। दोनों देशों के प्रमुख लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और पाक पीएम से भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत बहाल करने, राजनयिक रिश्ते सामान्य करने, वीजा सेवाएं शुरू करने और शांति की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है।

5. मनरेगा की जगह VB-G RAM G लागू
ग्रामीण रोजगार की सबसे बड़ी योजना ‘मनरेगा’ से इतिहास से पन्नों में दर्ज हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने 1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह नई योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) कानून, 2025 यानी वीबी-जी राम-जी कानून (VB-G RAM G) लागू कर दिया है। VB-G RAM G के तहत अब साल में 100 की जगह 125 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। वहीं, देशभर में औसत दिहाड़ी ₹298.8 से बढ़कर ₹327.4 प्रतिदिन हो गई है। यानी मजदूरों को लगभग 28 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
तालिबान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का बदला ले लिया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार (Taliban government) ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है। तालिबान ने पाकिस्तान पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान ने बड़ा पलटवार करते हुए मंगलवार रात खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) और बलूचिस्तान (Balochistan) में ड्रोन हमला किया। तालिबान के ड्रोन हमलों ने पाकिस्तान के भीतर मौजूद ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें खैबर पख्तूनख्वा का एक स्कूल भी शामिल है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। (पूरी खबर पढ़े)
एलपीजी सिलेंडर सस्ताः एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। जुलाई महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) के दाम में 180 रुपये की कटौती की है। वहीं अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है। हालांकि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 Kg LPG Cylinder Price को स्थिर रखा गया है। घरेलू सिलेंडर के दाम दिल्ली में 942 रुपये है। (पूरी खबर पढ़े)
गुजरात हाई कोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम पर अहम फैसला सुनायाः गुजरात हाई कोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने साफ कहा है कि केवल विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र होने के आधार पर किसी भी हिंदू विवाह को कानूनी मान्यता नहीं दी जा सकती. सात फेरे और पारंपरिक रस्मों के बिना शादी कानूनी रूप से वैध नहीं मानी जाएगी. कोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 7 का हवाला देते हुए शादी को संस्कार और सामाजिक बंधन बताया. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

