LPG Cylinder Price Cut: एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। जुलाई महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) के दाम में 180 रुपये की कटौती की है। वहीं अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है। हालांकि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 Kg LPG Cylinder Price को स्थिर रखा गया है। घरेलू सिलेंडर के दाम दिल्ली में 942 रुपये है।
बता दें कि ईरान और खाड़ी युद्ध के कारण ऑयल कंपनियां लगातार कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर रही थी।पिछले 6 महीनों में 7 बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। इस दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 90 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। युद्ध खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से तेल औक गैस के दाम घटे हैं। इसका असर भारत में भी देखने को मिला है।
वहीं नये रेट्स की बात करें, तो दिल्ली में 3,113 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपये का रह गया है। इस हिसाब से गैस सिलेंडर की कीमत 183 रुपये घटाई गई है। जबकि कोलकाता में सिलेंडर अब 3,081.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3,255.50 रुपए थी। वहीं लखनऊ में कीमत 3,236 रुपए से घटकर 3,052.50 रुपए और पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,227 रुपए हो गई है। इधर 1 जुलाई से सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी (SAED) बढ़ाकर 4 रुपए प्रति लीटर कर दी है। पहले यह ड्यूटी 1.5 रुपए प्रति लीटर थी।

देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत
| शहर | नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर |
| दिल्ली | ₹2930.00 | ₹3113.50 | ₹183.50 |
| कोलकाता | ₹3081.50 | ₹3255.50 | ₹174.00 |
| मुंबई | ₹2885.50 | ₹3067.50 | ₹182.00 |
| चेन्नई | ₹3106.00 | ₹3283.00 | ₹177.00 |
खाड़ी युद्ध के कारण दोगुने बढ़ गए थे दाम
बता दें कि इस साल 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल वे हमला कर दिया था। तीन देशों के युद्ध ने पूरे खाड़ी देशों को अपनी चपेट में ले लिया था। हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही रोक दी। सप्लाई में इस रुकावट के कारण दुनिया भर में महंगाई का बम फूटा था। भारत में भारी नुकसान का हवाला देते हुए, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च में 144 रुपए, अप्रैल में 195.50 रुपए और मई में 993 रुपए की बढ़ोतरी की थी।जून की शुरुआत में भी ये 42 रुपये महंगा हुआ था। इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 3113.50 रुपये पहुंच गई थी।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
हालांकि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 Kg LPG Cylinder Price को स्थिर रखा गया है। घरेलू सिलेंडर के दाम दिल्ली में 942 रुपये है।
घरेलू गैस सिलेंडर के ताजा रेट
- दिल्ली- 942
- नोएडा- 939
- चंडीगढ़- 951
- मुंबई- 941
- पटना- 1031
- कोलकाता- 968
- चेन्नई- 957.50
- हैदराबाद- 994
- लखनऊ- 979.50
डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटी
अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है, यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से ये पाबंदियां लगाई थीं, जिन्हें सप्लाई सुधरने के बाद 29 जून के नए आदेश के जरिए वापस ले लिया गया है। पिछले 18 दिन से बड़े उपभोक्ता सिर्फ बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीद रहे थे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

