Afghanistan Drone Attack In Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का बदला ले लिया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार (Taliban government) ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है। तालिबान ने पाकिस्तान पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान ने बड़ा पलटवार करते हुए मंगलवार रात खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) और बलूचिस्तान (Balochistan) में ड्रोन हमला किया। तालिबान के ड्रोन हमलों ने पाकिस्तान के भीतर मौजूद ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें खैबर पख्तूनख्वा का एक स्कूल भी शामिल है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि पाकिस्तान ने 29 जून की रात अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में एयरस्ट्राइक की की थी। पाकिस्तान के कायराना हमलों में 36 आम नागरिकों की मौत हुई थी। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इसका बदला लेने का ऐलान किया था। ऐलान के 24 घंटे के अंदर 30 जून की रात 11 बजे अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में जवाबी ड्रोन हमला किया।

तालिबान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में घुसकर एयर स्ट्राइक की। तालिबान ने दावा किया कि उनके निशाने पर इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खोरासान (आईएसआईएस-के) के अड्डे थे। अफगानिस्तान के न्यूज चैनल ‘टोलो न्यूज’ ने भी इस दावे की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के ड्रोन विमानों ने सीधे उन ठिकानों को हिट किया जहां ISIS-K के आतंकी छिपे थे। खैबर पख्तूनख्वा के सरान इलाके में तो एक स्कूल को मलबे में तब्दील कर दिया। तालिबान के मुताबिक इस हमले में कई आतंकी ढेर हुए हैं।

इधर पाकिस्तान रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये स्ट्राइक जिस इमारत पर हुई थी, वो असल में एक स्कूल था। वहां पर अफगान सेना के पूर्व सैनिक रहते थे और अफगान सेना के हमले में 3 पूर्व सैनिक घायल हुए हैं। असल में ये पूर्व सैनिक अहमद मसूद जूनियर की नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (NRF) में तालिबान के टेकओवर के बाद शामिल हो गए थे और पाकिस्तान ने इन्हें 2023 में पनाह और कैम्प दिए थे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m