पश्चिम बंगाल में जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है, तब से ही TMC के नेताओं पर अंडे का हमला जारी है. इस बार निशाना बनी हैं महिला सांसद महुआ मोईत्रा. TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ऑफिस पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया. सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया है कि भाजपा समर्थकों ने पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन पर अंडे और सब्जियां फेंके.

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार (1 जुलाई, 2026) को BJP समर्थकों पर मीटिंग के दौरान उन पर अंडे और सब्जियां फेंके जाने का आरोप लगाया है.
TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने क्षेत्र में भीड़ द्वारा अंडे और पत्थरों से अटैक किए जाने का वीडियो साझा करते हुए पुलिस पर भी आरोप लगाया की सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है.
सांसद महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि राज्य के डीजीपी को भी इस विषय से अवगत कराया, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने वीडियो शेयर कर भारतीय जनता पार्टी और सीआरपीएफ पर हमला बोला है.
सबसे आश्चर्य की बात यह है कि TMC के नेताओं पर अंडा फेंकने की घटनाओं पर हाईकोर्ट ने मंगलवार 30 जून 2026 को एक याचिका पर इस विषय में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस तापब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस पार्थ सारथी चटर्जी की डिवीजन बेंच ने तृणमूल कांग्रेस की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य पुलिस को यह निर्देश दिया.
कलकत्ता हाईकोर्ट ने यहां तक कहा कि हिरासत में मौजूद आरोपी की जान और सम्मान की रक्षा करना राज्य की ज़िम्मेदारी है. बेंच ने राज्य सरकार को ऐसी घटनाओं के संबंध में दर्ज FIR की संख्या के बारे में भी जानकारी देने का निर्देश दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

