अम्बाला के बरनाला गांव में डीटीपी विभाग ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर सवा एकड़ में अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी की सड़कों को पूरी तरह तोड़ दिया।
अनिल शर्मा, अंबाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया छावनी के गांव बरनाला, तहसील अंबाला छावनी और जिले में लगभग 1.25 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कालोनी में इंटरलोकिंग टाईल्स रोड़ को पूर्णतया रूप से धवस्त कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। शासन के सख्त आदेशों के तहत यह तोड़फोड़ अभियान चलाया गया है ताकि क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों और अनियोजित शहरीकरण पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई
मौके पर जिला नगर योजनाकार कम डयूटी मैजिस्ट्रेट रोहित चैहान व डयूटी मैजिस्ट्रेट दिनेश गर्ग (एम0 ई0 नगर परिषद, अम्बाला सदर) व कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र और एस0एच0ओ0, इन्र्फोसमैन्ट भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस संयुक्त टीम ने बिना किसी बाधा के पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स की अवैध सड़कों को पूरी तरह उखाड़ दिया।
प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आने की अपील
मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि प्रोपट्री डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदें। उन्होंने जनता को इस प्रकार के किसी भी झांसे में ना आने तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी। डीटीपी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत कॉलोनियों में निवेश करने से लोगों की गाढ़ी कमाई डूब सकती है, इसलिए सरकारी नियमों की जांच करके ही जमीन खरीदें।

