अंबाला। शहर में स्वाइन फ्लू के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि दो मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। अंबाला नागरिक अस्पताल में फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई मरीज भर्ती नहीं है।

अस्पताल में अलग वार्ड तैयार

CMO डॉ. रेनू के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। अस्पताल में मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग लगातार जारी है। स्वास्थ्य टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच कर रही हैं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटा रही हैं।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। CMO ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क इस्तेमाल करने और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

विभाग का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, बीमारी से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m