PM Modi and Mallikarjun Kharge Laughing Video: डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को संसद परिसर स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अलग ही अंदाज देखने को मिला। आमतौर पर संसद में एकदूसरे पर हमेशा हमलावर रहने वाले दोनों नेता हंसी-ठिठोली करते हुए दिखे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कई अन्य नेता भी उपस्थित थे। अंबेडकर जयंती पर खरगे और पीएम मोदी की गर्मजोशी भरी मुलाकात और हंसी-मजाक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अंबडेकर जयंती के कार्यक्रम के दौरान संसद परिसर के प्रेरणा स्थल में सभी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान पीएम मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास पहुंचते और उनसे हाथ मिलाते हैं।
वीडियो में खरगे से हावभाव देखकर लग रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कुछ कहते हैं। इसके बाद खरगे सिर हिलाकर इशारा करते हैं। फिर दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जोर-जोर से हंसने लगते हैं। दोनों विरोधी नेताओं के बीच हंसी-ठिठोली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग जमकर इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
राहुल गांधी से भी की थी बातचीत
कुछ दिन पहले पीएम मोदी को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बातचीत करते देखा गया था। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के करीब खड़े होकर विनम्रतापूर्वक कुछ शब्द कहे और फिर अपने-अपने कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी ने संसद परिसर में अंबेडकर की 135वीं जयंती पर संसद सदस्यों और अन्य लोगों के साथ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
मतभेद भले ही हो मनभेद नहीं होना चाहिए
आमतौर पर विरोधी दल के नेता एक -दूसरे पर तीखे तीर छोड़ते नजर आते हैं, लेकिन विरोधी दल के नेता जब दोस्ताना अंदाज में मिलते हैं तो वह पल खास हो जाता है। देश की जनता को संदेश मिलता है कि विरोधी नेताओं के बीच मतभेद होता हैं, लेकिन उनके बीच मनभेद नहीं होता। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इसे भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती और परिपक्वता का उदाहरण बता रहे हैं। इस घटना ने यह संदेश भी दिया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर नेताओं के बीच सम्मान और संवाद बना रहना लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
अंबेडकर का राष्ट्र-समर्थन आज भी प्रेरित करता है
इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अंबेडकर का राष्ट्र-समर्थन आज भी लोगों को प्रेरित करता है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। खरगे ने अंबेडकर को एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने भारत को उसकी नैतिक और संवैधानिक आत्मा प्रदान की और लोगों से संविधान में बताए गए सिद्धांतों की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि बाबासाहेब न केवल भारत के संविधान के निर्माता थे, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लिए एक अथक योद्धा भी थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि संविधान और अंबेडकर के आदर्श चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इनकी रक्षा के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

