वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश में कोहराम मचा हुआ है. विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ( CEC Gyanesh Kumar) पर हमलावर है. विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है. इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की हुई है.
इसमें विवादित सभी फैसलों को निरस्त करने की मांग की गई है. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी नाम के वकील की तरफ से दाखिल याचिका में ज्ञानेश कुमार समेत दूसरे अधिकारियों पर उपयुक्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है. याचिका में अनुरोध किया गया है, “आधिकारिक कर्तव्यों का जानबूझकर उल्लंघन करने के दोषी पाए गए सभी अधिकारियों के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत शिकायतें दर्ज करें और मुकदमा शुरू करें.”
योग्य मतदाता सूची से बाहर हो गए- याचिकाकर्ता
याचिका में कहा गया है कि ज्ञानेश कुमार पर जो आरोप है उसमें उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में एकतरफा फैसले लिए. इनमें’फॉर्म 6′ में गैर-क़ानूनी बदलाव, वोटर लिस्ट के डेटा का केंद्रीकरण और अन्य दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद लिए गए फैसले शामिल हैं. याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन फैसलों की वजह से योग्य मतदाता सूची से बाहर हो गए.
बता दें कि 23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने बड़ा खुलासा किया था. इसमें दावा किया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने कई बार आपत्तियां दर्ज कराई. इसके बाद भी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया.
CJP ने दिया 48 घण्टे का अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke ) ने CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के अंदर इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था. इस्तीफा नहीं दोने पर देशव्यापी आंदोलन की धमकी दी थी. हालांकि अब अभिजीत दीपके ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ा दिय़ा है. सीजेपी फाउंडर ने अब ‘सीजेपी प्रोटेस्ट 2.0′ शुरू करने की नई तिथि और जगह तय की है.
कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- इस आंदोलन को शहर-शहर में ले जाएंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


