Abhijeet Dipke Detained: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके(Abhijeet Dipke), आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) और सौरभ दास (Saurav Das) को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया। तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (jantar mantar protest) करने के इरादे से मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने तीनों को विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। वे एयरपोर्ट से बाहर निकलकर प्रदर्शन स्थल तक भी नहीं पहुंच पाए। इस दौरान अभिजीत दीपके का एक बयान चर्चा में है। हिरासत में लिए जाने के दौरान उन्हें कहते हुए सुना गया, ‘मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं। कर लो अरेस्ट।’

अभिजीत दीपके ने विमान के अंदर से ही एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस हमारे साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है। आ जाओ, कर लो अरेस्ट। यह अराजकता है। ऐसा तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ। मैं डरने वाला नहीं हूं।” वहीं, दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों नेताओं को विमान से हिरासत में लेने के बाद एक वैन में बैठाकर वहां से रवाना कर दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस उन्हें कहां लेकर गई है।

हिरासत के लिए विमान के अंदर पहुंचीं महिला पुलिसकर्मी

सीजेपी नेताओं को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को विमान के अंदर भेजा गया। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पुलिस ने तीनों नेताओं को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद सीजेपी ने विरोध जताया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

CJP ने किया गिरफ्तारी का विरोध

अभिजीत दीपके और उनके साथियों को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को विमान के अंदर भेजा गया था। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए एक वीडियो साझा किया है। पार्टी ने वीडियो के जरिए तीनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी और इस कार्रवाई को शर्मनाक बताया।

देश में ‘काला आपातकाल’: AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे कई लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि देश में ‘काला आपातकाल’ लगाया जा रहा है। AAP विधायक गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशन बंद किए और ट्रेनें रद्द कीं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m