राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह के दौरे को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: ‘सिंधिया समर्थक कांग्रेस में वापसी को तड़प रहे’, कंप्यूटर बाबा ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा- वास्तव में असली कांग्रेसी हो तो…?
भेल मैदान में गौपालक सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे नए कानून भारतीय न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे।
IISER परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
भोपाल बायपास स्थित भौरी के पास केंद्रीय गृह मंत्री IISER के अत्रि परिसर का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा परिसर में नवस्थापित स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी उनके हाथों संपन्न होगा।
ये भी पढ़ें: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट; नौकर पर शक की सुई
डेयरी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को बड़ी सौगातें
इस दौरे के दौरान प्रदेश में दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच लैब्स का लोकार्पण व भूमि-पूजन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से:
- उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का शिलान्यास।
- भोपाल में फर्मेंटेड प्रोडक्ट मिल्क प्लांट की सौगात।
- भोपाल के बहुप्रतीक्षित ‘पश्चिमी बायपास’ का भूमि-पूजन।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


