Amit Shah Rajasthan Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 15 अगस्त से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। शाह रात करीब 9 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से फतहसागर स्थित सर्किट हाउस जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर डबोक एयरपोर्ट, उदयपुर सर्किट हाउस और उदय किरण अधिकारी विश्राम गृह के आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

ड्रोन और यूएवी के संचालन पर रहेगा प्रतिबंध
अमित शाह के दौरे को देखते हुए उदयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डबोक एयरपोर्ट, सर्किट हाउस और कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। नो फ्लाई जोन वाले क्षेत्रों में ड्रोन, यूएवी, हॉट एयर बैलून समेत अन्य उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण
अमित शाह रविवार को उदयपुर के जेके चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। यह प्रतिमा अष्टधातु से निर्मित है। शाह के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
12,112 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
अमित शाह के दो दिवसीय राजस्थान दौरे के दौरान करीब 12,112 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें सड़क, ऊर्जा, पेयजल, शिक्षा, डेयरी, लोक निर्माण और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
दौरे के दौरान किसानों से जुड़ी योजनाओं के तहत भी राशि जारी की जाएगी। 67 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपये की किस्त डीबीटी के जरिए जारी की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 152 करोड़ रुपये की राशि भी जारी होगी।
अमित शाह के राजस्थान दौरे में किसानों और विकास परियोजनाओं पर फोकस
अमित शाह के इस दौरे में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ किसानों से जुड़ी आर्थिक सहायता भी प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है। सड़क, ऊर्जा, पेयजल, शिक्षा, डेयरी और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों से जुड़े प्रोजेक्टों के साथ बड़ी संख्या में किसानों को योजनाओं की राशि डीबीटी के जरिए दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- अमित शाह के उदयपुर दौरे में क्या-क्या होगा? 21 फीट की अटल प्रतिमा से 12,112 करोड़ के प्रोजेक्ट तक, जानिए पूरा कार्यक्रम
- हाइवे पर मौत का तांडवः डिवाइडर से जा टकराकर दूसरे वाहन से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, ITBP अधिकारी और चालक की गई जान, 3 घायल
- Gold-Silver Price: इस हफ्ते सोना 2,742 रुपए महंगा, चांदी 2,461 रुपए चढ़ी, जानें अब कितने में मिल रहा
- ‘कल तक जो खिलाफ थे, आज वही…’: तिरंगा यात्रा को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा
- पिहोवा में बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, खेत में जा गिरी बस; कई यात्री घायल

