शब्बीर अहमद, भोपाल। अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत भोपाल और इसके आस-पास के 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, जैसे- फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर और ड्राइव-इन सिनेमा से लैस कर एक ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
स्टेशनों पर विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं, सुगम आवागमन (मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन), बेहतर पार्किंग, और लिफ्ट-एस्केलेटर की सुविधा दी गई है। भोपाल मंडल के इस योजना में विदिशा, सांची, ओरछा, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), गुना, और इटारसी सहित कुल 15 स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मांगू भाई पटेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जुलाई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 80 रेलवे स्टेशनों पर नई आधुनिक सुविधाओं की सौगात देंगे।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अमृत स्टेशन का लोकार्पण होने जा रहा है। 75 स्टेशन का देश में लोकार्पण जिसमें 13 स्टेशन एमपी के भी हैं। इनके विदिशा, सांची, अशोकनगर, छतरपुर, छिंदवाड़ा जैसे स्टेशन शामिल हैं। स्टेशन में आधुनिक स्ट्रक्चर बनाया गया है।
दिव्यांग जनों के लिए बेहतर स्टेशन बनाए गए हैं। कमर्शियल स्पेस भी दिया गया है। आने वाले समय को देखते हुए स्टेशन बनाए गए हैं। यूरोप की तर्ज पर मध्यप्रदेश और देश में स्टेशन डेवलप किए गए हैं। सिटी सेंटर के तौर पर स्टेशन का डेवलपमेंट हुआ है।
एयरपोर्ट जैसे स्टेशन डेवलप किए गए हैं। बेबी फीडिंग रूम, दिव्यांगजन के लिए सुविधाएं, इंटीग्रेटेड पार्किंग, 12 मीटर एफओबी दिया गया है। फेस 2 में स्टेशन का सेकेंड साइड भी डेवलप करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

