गुरु का बाग. अमृतसर के करीब गांव तेड़ा कलां में उस समय हड़कंप मच गया जब शमशान से एक मृत व्यक्ति की कब्र खोदी गई. इतना ही नहीं उस मृत व्यक्ति के कंकाल को बाहर भी निकाला गया. इस मामले में परिजनों ने थाने में यह अर्जी लगाई थी, जिसमें सोनी मसीह की हत्या की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी सामने आई है कि यह मामला झंडेर थाने का है,जहां पुलिस ने 20 दिन पहले मरे एक व्यक्ति का शव कब्र खोदकर निकाला. इस मामले के बारे में झंडेर थाने से मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2026 को सोनी मसीह पुत्र हमीद मसीह, जो रात 8:15 बजे अपनी बेटी को लेने अजनाला जा रहा था. इस दौरान ही उसकी गांव के स्टेडियम के पास रहस्यमयी हालात में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को परिवार ने ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार दफना दिया. इस पूरे मामले में उसकी बहन कोमल मृतक की मां और पिता के साथ झंडेर थाने में अर्जी दी है, जिसमें उसने शक जताया है कि उसके भाई का मर्डर हुआ है. यही कारण है कि ,मृतक का शव अब निकाल कर उसकी जांच की जाएगी.
इस मामलें में पुलिस ने SDM की मंज़ूरी से, मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर नायब तहसीलदार कारज सिंह औलाख और सिविल मेडिकल ऑफिसर की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से कब्र खुदवाई और बॉडी को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अमृतसर भेज दिया. उन्होंने आगे बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी बातें सामने आएंगी, उनके आधार पर ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

