अमृतसर। पंजाब पुलिस लगातार अपराधों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इसके अंतर्गत अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए अपराधियों पर नकेल कसी है. इसमें हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिसमें आठ सदस्यों को कई अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया है. इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में उनके पास से हथियार मिले हैं.
पिस्तौल और कारतूस सामने आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों के कब्जे से पंद्रह पिस्तौल, पंद्रह मैगजीन, पंद्रह कारतूस और दो कारें बरामद कर केस दर्ज कर लिए हैं. सीपी हरमनबीर सिंह गिल ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान गोतम, मनवीर सिंह, जसकरणदीप सिंह, सतनाम सिंह, भल्ला सिंह, सिमरनजीत सिंह, अभी उर्फ बाबा और एक नाबालिग के रूप में बताई है. सीपी ने बताया कि उक्त आरोपितों के पाक तस्करों के साथ रिश्ते हैं और ड्रोन के जरिए अलग अलग जगहों पर आरोपितों ने हथियारों की खेप डिलीवर करवाई थी.
अब यह सभी अलग-अलग जगहों पर हथियार ठिकाने लगाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके पहले पुलिस ने सूचना के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया है.
पाकिस्तान से लागतार हो रही हथियार की सप्लाई
आपको बता दें कि इसके पहले भी पंजाब में अलग-अलग जगह पर पाकिस्तान से कई हथियारों की खेत सप्लाई की जाती रही है. हथियारों को भेजने के लिए तस्करों के साथ-साथ सबसे ज्यादा अधिक इन दोनों ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है. ड्रोन से हथियार और नशीले पदार्थ लगातार सीमा पर गिराए जा रहे हैं. इनमें से कई हथियारों को पुलिस ने और बीएसएफ के जवानों ने जप्त भी किया है.
- 1.25 करोड़ का गांजा किस रास्ते जा रहा था? गुरुग्राम में दो आरोपी गिरफ्तार
- 93 किलो के अजगर को पकड़ने में लगे 2 घंटे, फिर कहां छोड़ा गया?
- CM डॉ. मोहन 28 अक्टूबर को इंदौर में करेंगे ‘अर्बन कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ, शहरी विकास, निवेश, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यावरण अनुकूल शहरों सहित विभिन्न विषयों पर होगा मंथन
- MP TOP NEWS TODAY: 27 अक्टूबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- ‘भगवा का कायम जलवा’: शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक पर दिनेश गोयल की बड़ी जीत, जानें मायने

