चंडीगढ़ : ए.एस.आई. की हत्या मामले में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति शनिवार रात अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. कहा जा रहा है कि वह इस हत्या में शामिल था. मारे गए आरोपी की पहचान अमृतसर के मुलेचक गांव निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपक उन 2 मोटरसाइकिल सवार लोगों में से एक था, जिन पर गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात भगतनवाला अनाज मंडी में ए.एस.आई. हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है.
अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर के इस्लामाबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान दीपक को गोली लगी. हालात को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस को अभी दूसरे आरोपी की तलाश है. पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और 8 कारतूस बरामद किए हैं.
- खबर का असर : बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी राहत, सीएम साय ने स्वीकृत किए 12 लाख रुपए
- भोलेनाथ चलाएंगे भाप इंजन, गणपति बनेंगे गार्ड! विदिशा के मोहनगिरी तिराहे पर दिखेगी अनोखी झांकी
- UP Scholarship Big Update: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ी छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सीमा
- WhatsApp पर परिचित की DP लगाकर पैसे मांग रहे साइबर ठग, कैथल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- नाक से खून, टूटे पैर और जिस्म पर घाव… लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ रातों-रात गायब हुई प्रेमिका, जानें मामला

