अमृतसर : पंजाब में बॉर्डर पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी की जा रही है, इसे लेकर लगातार अमृतसर रूरल पुलिस ने ऑपरेशन चला रही है. इसे कड़ी में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ऐसे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है, जो हथियारों और ड्रग्स की तस्करी का काम करते थे. इन आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं जिन्हें वह तस्करी के लिए मंगवाए थे.
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 5 किलो हेरोइन और 15 गैर-कानूनी पिस्टल बरामद की हैं. यह जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने शेयर की है. डी.जी.पी. ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे और गैर-कानूनी हथियारों और ड्रग्स की खेप लेते थे और निर्देशों के अनुसार उन्हें आगे सप्लाई करते थे.
आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफ.आई.आर. दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन घरिंडा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने, गैंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच चल रही है. पुलिस के अनुसार आगे भी ऐसे ही ऑपरेशन करे जाएंगे.
- SIR विवाद पर राजस्थान कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, अब 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच; डोटासरा ने बताया पूरा प्लान
- Jharkhand SIR : झारखंड SIR-2026 की समय-सीमा बढ़ी, 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
- एक बार अपने घर के मंदिर पर नजर डालें कहीं इन 4 तरह की तस्वीरों से तो नहीं बढ़ रही अशांति…
- चयनित शिक्षकों के बीच पहुंचे जीतू पटवारी, 28 दिन बाद नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन, बोले- ‘कांग्रेस उठाएंगी आवाज’
- चलते-चलते सड़क पर सो गया युवक, अज्ञात वाहन ने कुचला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

