अमृतसर : अमृतसर की केंद्रीय जेल से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी है कि बैरक में 2 हवालातियों के बीच हुए विवाद के दौरान एक हवालाती की हत्या हो गई है मृतक की पहचान रितिक उर्फ काला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई. फिलहाल सहायक सुपरिंटैंडैंट जेल अमरबीर सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने हमला करने वाले हवालाती जितेंद्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है. इस घटना के बाद लगातार जेल में पूछताछ हो रही है.

सहायक सुपरिंटैंडैंट अमरबीर सिंह का इस बारे में कहना है कि दोनों हवालातियों के बीच चप्पल को लेकर कुछ मामूली विवाद हुआ था, लेकिन यह विवाद देखते ही देखते बढ़ गया जिसके बाद एक तीखे चम्मच से हवालाती रितिक पर हवालाती जितेंद्र सिंह द्वारा हमला किया गया और उसे गंभीर घायल कर दिया गया.

जानकारी मिलते ही तुरंत उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल की एमरजैंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आज जज द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की गई है और वहां मौजूद अन्य हवालातियों से भी पूछताछ हुई है.

वीडियो ग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

मरने वाले हवालाती रितिक उर्फ काला का वीडियो ग्राफी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा वहीं दूसरी ओर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने हवालाती जितेंद्र सिंह को जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूछताछ करने पर अन्य जानकारी ली जाएगी.