अमृतसर। अमृतसर से लगे सीमावर्ती गांव दाऊके में तब सनसनी फैल गई जब एक घर की छत से हेरोइन के पैकेट मिलने की खबर सामने आई। बताया गया है कि बी. एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने इसकी जांच की जिसमें 4 किलो हैरोइन जब्त की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हैरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. को एक रिटायर्ड फौजी ने जानकारी दी कि उसके घर की छत पर सफेद पैकेट पड़े हुए हैं। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो यह बात सच हुई। जांच के दौरान सामने आया कि छत पर पड़े पैकेट खुले हुए थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी ने फेंके होंगे। लेकिन इसे ड्रोन से नहीं हटाया गया है क्योंकि ड्रोन के जरिए जब पैकेट फेंका जाता है तो उसको पीले रंग की मजबूत प्लास्टिक में पैक किया जाता है जिसके कारण वह फटता नहीं है लेकिन यह पैकेट खुले पड़े थे।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आगे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इसे किसने फेंका है।
- SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? अब बेझिझक भरें Form-6, चुनाव आयोग ने दूर किया बड़ा भ्रम
- हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 को मंजूरी, विकास परियोजनाओं में अब भागीदार बनेंगे भू-मालिक
- चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी मुसीबत, युवक को सुरक्षित कैसे निकाला गया?
- Rupali Ganguly AI Deepfake Case: अश्लील AI तस्वीरों से परेशान रूपाली गांगुली पहुंचीं हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई
- महाकाल मंदिर में दीपावली से पहले चांदी की सफाई शुरू: गर्भगृह के द्वार, दीवारों और रुद्र यंत्र की हो रही विशेष पॉलिशिंग

