अमृतसर. पंजाब की सरकार लगातार पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रही है. इस बीच नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुय तीन रैकेट का पर्दाफाश किया है. कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अलग-अलग अभियानों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर नशे और हथियारों की तस्करी करने वालों पर नकेल कसी है. बड़ी बात यह है कि इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में नगद पैसा और हथियार मिले हैं.
लाखों का मिला सामान
अब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो उनके पास से 8 अवैध पिस्तौल, 8.536 किलो हेरोइन, चार जिंदा कारतूस और 12.95 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है. पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े 3 प्रमुख नेटवर्क का पर्दाफाश किया हैं जिसमें दो सके भाई भी शामिल हैं. कार्यवाही के दौरान दाेनों सगे भाइयों समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
विदेशी लोगों के संपर्क में था आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके इशारे पर नशे तथा अवैध हथियारों की खेप आगे पहुंचाने का काम करता था. पुलिस अब विदेशी संपर्कों समेत इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस अब आरोपियों के आगे-पीछे के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.
यह है आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह उर्फ चन्ना (25), सतनाम सिंह (46), महाबीर सिंह (34), लवप्रीत सिंह उर्फ फूला उर्फ लव (24), हरमन सिंह उर्फ हंमा (23), नरेंद्र सिंह उर्फ रोबा (26), करण सिंह उर्फ करण (22), गुरजंट सिंह उर्फ घुध्दा (24) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (21) के रूप में हुई है, जिनसे तीन .30 बोर पिस्तौल, चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं. पुलिस को चार जिंदा कारतूस भी मिली हैं.
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड
- तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया बोले- विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प
- ‘सिख नरसंहार का जश्न मना रही है कांग्रेस’, INDIA गठबंधन की मेगारैली पर संजय सरावगी का बड़ा हमला

