अमृतसर। पंजाब में नशा तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में अमृतसर देहात पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई की गई , जिसने नशीले पदार्थ और हथियार सप्लाई करने वााले गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार मिले हैं, कुछ के पास आधुनिक हथियार भी जप्त किए गए हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों के कब्जे से ग्यरह पिस्तौल, गयारह मैगजीन, ग्यारह किलो हेरोइन, एक किलो से ज्यादा आइस और 52 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद कर केस दर्ज कर लिए गए हैं. एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने सोमवार की दोपहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जठोल गांव निवासी अमृतपाल सिंह को दो पिस्तौल, 15 कारतूस, 460 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है. जबकि धनोए कलां गांव निवासी गुरसाहिब सिंह और सविंदर सिंह को काबू कर पांच पिस्तौल, आठ किलो और 480 ग्राम हेरोइन और 52 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है.
खालड़ा गांव निवासी गुरकमल सिंह और बुटारी गांव निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर एक किलो और 19 ग्राम आइस बरामद की गई है. इसी तरह थाना अजनाला की पुलिस ने लदेह निवासी सन्नी, लवजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, सवराज सिंह को काबू कर तीन पिस्तौल बरामद किए गए हैं. थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने खाली प्लाट से दो किलो हेरोइन बरामद की है. तरसिका थाने की पुलिस ने तिमोवाल निवासी रवलजीत सिंह को एक पिस्तौल सहित काबू किया है.
- फर्जी डिप्लोमा का खेल उजागर! पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की बेटी फंसी, JE प्रमोशन रद्द; अब क्लर्क पद पर लौटने के आदेश
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे
- Shardiya Navratri 2026: तीन मुखों वाली मां बगलामुखी, तंत्र साधना-विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है नलखेड़ा का यह पावन धाम
- राहुल ने धक्का देकर उतारा, हरियाणा BJP ने दीपेंद्र हुड्डा की ऐसे ली चुटकी!

