अमृतसर. पंजाब सरकार के निर्देशन में लगातार पुलिस विभाग नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.
इसी क्रम में अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल थे.
विदेश में बैठे लोग चला रहे नेटवर्क
आपको बता दें कि इस संबंध में थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. जांच के दौरान पता चला है कि पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे आतंकियों की ओर से चलाया जा रहा है. पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई सहित अमेरिका और यूरोप के अन्य देशों में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे. विदेश में बैठे लोग पंजाब में नेटवर्क फैला कर लगातार नशा तस्करी का काम करते थे.
बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
खबर यह भी है कि त्यौहारों का सीजन शुरू होने के कारण आतंकियों की ओर से लगातार हथियार और नशे की सप्लाई चैन बढ़ाई जा रही है. साथ ही त्योहारी सीजन में किसी बड़ी वारदात को आतंकी अंजाम देने की कोशिश में थे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है.
- CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, डाकघर में 11 लाख से अधिक की धोखाधड़ी मामले में राम प्रकाश शर्मा दोषी करार
- ‘चुनाव शुरू भी नहीं हुए और हार का डर…’, जूली का CM भजनलाल पर बड़ा आरोप
- कोलेस्ट्रॉल चेक कराकर न हों बेफिक्र, नॉर्मल रिपोर्ट वालों को भी आ रहा हार्ट अटैक
- 2 दिन में कमेटी बनाने का था आदेश, 11 दिन बाद भी इंतजार; कांग्रेस में निकाय चुनाव की जांच क्यों अटकी?
- जालंधर की नशा मुक्त रैली में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, एक को आया हार्ट अटैक; अमित शाह की सुरक्षा में तैनात मेडिकल टीम ने दिया शुरुआती इलाज


