अमृतसर। पंजाब सरकार एक ओर लगातार नशा के खिलाफ मुहिम चला रहा हैं जिसमें पुलिस कर्मी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, लेकिन अमृतसर के भगतांवाला फाटक के पास से एक पुलिसकर्मी का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने खाकी वर्दी पर ही सवाल खड़े कर दिए. एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में इतना चूर था कि उसे रेलवे ट्रैक समझ नहीं आया और वह उसके ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ा दिया. बड़ी बात यह है कि वह ड्यूटी टाइम पर नशे की हालत में था से बात को उसने खुद कहा कि उसने थोड़ी सी पी है..और उस समय वह पीसीआर वाहन को चला रहा था.
इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन चला रहा पुलिसकर्मी नशे की हालत में था और इसी कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. जब रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच पुलिस का वाहन गाड़ी खड़ी दिखी तो वहां भीड़ जमने लगी. आसपास के लोगों में जब गाड़ी के पास पहुंचे तो अंदर बैठा पुलिसकर्मी अपना नाम बलविंदर सिंह बताया है और यह भी माना कि उसने ड्यूटी पर पी रखी है. इस घटना की स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

उनका कहना था कि यदि उसी समय रेलवे ट्रैक से कोई ट्रेन गुजर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के कारण कुछ समय के लिए रेलवे और सड़क यातायात भी प्रभावित रहा. बाद में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी वाहन को रेलवे ट्रैक से हटवाया और स्थिति को सामान्य कराया.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

