अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अमृतसर के हल्का जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव जानिया इलाके में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ चोर एक किसान के घर में दाखिल हुए और लाखों रुपये के सोने के जेवर व भारी नकदी समेटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का दावा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर में कोई नशीली दवा या बेहोशी वाला स्प्रे इस्तेमाल किया था, जिसके कारण परिवार के किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लगी।
सुबह 5 बजे खुला मिला मुख्य दरवाजा
पीड़ित परिवार के मुखिया बलविंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक सब कुछ सामान्य था। परिवार के सभी सदस्य अपने रोजाना के काम निपटाकर सो गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब वे उठे, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारियां, संदूक और ब्रीफकेस टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
ट्रैक्टर के लिए रखे थे पैसे, विदेश से आया सोना भी चोरी
बलविंदर सिंह के मुताबिक, चोर घर में रखा लगभग 40 से 45 तोला सोना और करीब 5 लाख रुपये कैश चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि यह नकदी कृषि सब्सिडी और नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए इकट्ठा की गई थी। वहीं, चोरी हुए जेवरों में से काफी सोना विदेश में रहने वाले उनके बेटे, शादीशुदा बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों का था, जिसे सुरक्षा के लिहाज से घर में रखा गया था।
परिवार की सदस्य गुरदीप कौर ने रोते हुए कहा कि चोरों ने घर का कोई कोना नहीं छोड़ा। यह हमारी सालों की मेहनत की कमाई थी, जिसे चोरों ने एक ही रात में लूट लिया।
पुलिस गश्त पर उठे सवाल, सोची-समझी साजिश की आशंका
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। इस मौके पर अमर सिंह ने कहा कि यह चोरी एक सोची-समझी साजिश लगती है, क्योंकि चोरों को घर की बनावट और सामान की सटीक जानकारी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय पुलिस गश्त न होने के कारण इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से करीब 45 तोला सोना और 5 लाख रुपये कैश चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सिद्धारमैया का स्टिंग वीडियो वायरलः शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, जानें जज ने क्या फैसला सुनाया?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रैप जब्ती मामले में कबाड़ गोदाम गिरफ्तार… भिलाई निगम का 20 करोड़ में बनेगा नया 5 मंजिला कार्यालय भवन… पेयजल के लिए वार्डवासियों ने किया सड़क जाम… किसान की मौत के तीन महीने बाद जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज…
- पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति: लोकायुक्त ने एक साथ 15 ठिकानों पर मारा छापा, 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
- 10 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी बिहार की तस्वीर! CM सम्राट ने किया CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन
- पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी: शहडोल में ट्रक की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, 1.13 करोड़ का माल जब्त

