अमृतसर. भारत और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के बीच लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते के तहत अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रेडीमेड कपड़ों की पहली निर्यात खेप रवाना की गई। यह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ पंजाब के निर्यात क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पंजाब के साथ साथ इससे जुड़े कई राज्यों के व्यापार को फायदा होगा.
जानकारी के अनुसार, समझौते के लागू होने के बाद पहली बार अमृतसर हवाई अड्डे से रेडीमेड परिधानों की खेप सीधे ब्रिटेन भेजी गई। इससे पंजाब के वस्त्र उद्योग और निर्यातकों को नया बाजार मिलने की उम्मीद है। सीईटीए के तहत कई भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क में राहत मिलने से भारतीय उत्पाद ब्रिटेन के बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।

इस बारे में निर्यातकों का कहना है कि अमृतसर हवाई अड्डे से सीधे माल भेजे जाने से परिवहन का समय और लागत दोनों कम होगी। इससे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के निर्यातकों को भी फायदा होगा, उन्हें अन्य हवाई अड्डों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- आने वाले दिनों में देश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में होगा छत्तीसगढ़, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- 7 महीने की मासूम को श्मशान घाट में उल्टा लटकाया; तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग महिला समेत 2 को दबोचा
- 50 दिन बाद जब भारत आया जवान का शव, तो परिजनों ने क्यों जताई साजिश की आशंका?
- अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला! बोले- ‘मैं नहीं लडूंगा 2027 का चुनाव…’ वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, निशाने पर होंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड
