अमृतसर। अमृतसर के थाना रमदास की पुलिस ने आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पशिया की बहन किरणदीप कौर को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी शुरू कर दी है. यह मामला तब शुरु हुआ जब दलजीत सिंह ने मंगलवार की रात आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैपी पशिया के घर के बाहर हवाई फायर की थी, इसके बाद हैपी की बहन और मां ने इसकी शिकायत की जिसके बाद हैपी ने हरप्रीत के घर ग्रैंड हमला करवा दिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हैपी की मां और बहन की खोज कर रही थी जिसमें उसकी मां की गिरफ्तारी हो गई है वहीं पता चला है कि आरोपित महिला, हैपी की बहन की लास्ट लोकेशन हिमाचल प्रदेश के पास देखी गई है.

आशंका है कि वह पुलिस से बचते हुए पंजाब छोड़कर भाग चुकी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है. पशिया की मां भूपिंदर कौर को शनिवार की देर रात उसके अमृतसर छोड़कर भागने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

कई मामले है दर्ज

आपको बता दें किे हैपी के इसके पहले भी कई केस में जांच चल रही है. करीब 50 से ज्यादा मामले है जो अभी भी चल रहे हैं. वही इसके पहले भी उसकी मां और बहन पर हैपी को घर में पनाह देने का आरोप लगाया गया था, यह मामला अजनाला थाने के बाहर साल 2024 में आइईडी लगाने के दौरान का था. मामले में आरोपितों को पनाह देने और शह देने के आरोप में हैपी पशिया की मां भूपिंदर कौर और बहन किरणदीप कौर को गिरफ्तार किया था. आरोपित महिलाओं को काफी देर तक जेल भी रहने पड़ा था.