अमृतसर. अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सीमा पार से रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश को पुलिस ने नाकाम किया है. इस कार्यवाही के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ आरोपी के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलरों के संपर्क में था. अनुमान है कि वह लंबे समय से पाक के लिए काम कर रहा था. जांच के अनुसार, उसे पुलिस संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के निर्देश दिए जा रहे थे.
खबर है कि इस मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि आरोपी के अन्य साथियों और विदेश में बैठे हैंडलरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके. पंजाब पुलिस का कहना है कि सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
- PM आवास पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा की बहस: CM साय ने डिप्टी CM और पूर्व CM को दिया स्कोर, जानिए किसे कितने मिले अंक
- जयपुर में BJP-कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका! एक वार्ड में दोनों की जमानत जब्त, निर्दलीयों ने मारी बाजी
- मेरठ में आर-पार के मूड में किसान: ‘मांगें मानो या सड़क पर ही कटेगी रात’, जिलाध्यक्ष का खुला अल्टीमेटम
- भाजपा ने पूरी ताकत लगाई, फिर भी क्यों पिछड़ गई? जोधपुर संभाग के नतीजों ने चौंकाया
- इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खूबसूरत भवनों में दिखती है इंजीनियरों की कला साधना



