Punjab Desk, अमृतसर : पाकिस्तान अपने गन्दी आदतों से बाज नहीं आ रहा है. लगातार बार्डर एरिया में ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग की सप्लाई की जा रही है. इसी दौरान पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम किया है. खबर है कि बॉर्डर एरिया में एक बड़े ऑपरेशन में अमृतसर रूरल के रामदास थाने की पुलिस ने रावी नदी के पास से 1 kg 310 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्टल बरामद की हैं.
अहम बात यह है कि पुलिस को यह कामयाबी एक मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली. पुलिस ने रावी नदी के पास सरकंडों वाले एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पीले टेप में लिपटे 3 पैकेट बरामद हुए. जब उनकी जांच की गई, तो उनमें 1 kg 310 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्टल मिलीं. ड्रग्स और हथियार पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भारतीय इलाके में गिराए गए थे हालांकि, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है.
इस मामले में रामदास पुलिस स्टेशन में अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब इस कंसाइनमेंट में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस बॉर्डर एरिया में ड्रग और हथियारों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


