अमृतसर: अमृतसर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है. खलचियां क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 2 कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पकड़ने के बाद उनकी तलाशी ली जिसमें उनके पास से 2 अवैध पिस्तौल भी जप्त किया गया है. पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इसके पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग
एसएसपी अमृतसर देहात कवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेश में बैठकर गैंग संचालित करने वाले अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना के 2 शूटर खलचियां इलाके में मौजूद हैं. सूचना मिलने के बाद खुफिया तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों का पता लगाया. जब पुलिस टीम ने डेमो वाली नहर के पास दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जवाबी फायरिंग हुई. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान एक गोली आरोपी हीरा सिंह के पैर में लगी. घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पहले से है हत्या का मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरा सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है. हीरा सिंह के खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना के लिए काम करते थे, जो यूरोप से अपना गैंग संचालित कर रहा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 32 बोर पिस्तौल और एक 9 एमएम पिस्तौल जप्त की है. एसएसपी चहल ने कहा कि विदेश में बैठकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले अपराधियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया जारी है.फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.
- राज्योत्सव 2026: प्रदर्शनी स्टॉल के पुरस्कारों की घोषणा, वन विभाग को प्रथम और पंचायत विभाग को मिला द्वितीय पुरस्कार
- Sussanne Khan Maldives Vacation: मालदीव में बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ वेकेशन मना रहीं सुजैन खान, शेयर किया रोमांटिक वीडियो
- SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? अब बेझिझक भरें Form-6, चुनाव आयोग ने दूर किया बड़ा भ्रम
- हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 को मंजूरी, विकास परियोजनाओं में अब भागीदार बनेंगे भू-मालिक
- चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी मुसीबत, युवक को सुरक्षित कैसे निकाला गया?
