अमृतसर. अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है, इसके अंतर्गत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार मिला है, इसमें एक पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है.गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इन सभी से पूछताछ करने वाली है.
पुलिस के सामने इस कार्रवाई से जुड़े कई घटनाक्रम सामने आए हैं. खबर है कि यह लोग लगातार पाकिस्तान के लिए काम कर रहे थे. अब पुलिस के पास यह सवाल है कि यह पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में कैसे आए और अब तक भारत की क्या जानकारिया जुटा कर भेजी गई है.आपको बता दें में इसके पहले भी पुलिस के सामने कई ऐसे मामले आए हैं, जहां पहले भी पाकिस्तान से हथियार मांगने वाले और इस कार्य में लिप्त लोगों गिरफ्तारी हुई है.
आईईडी धमाके के मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार
इसके अलावा पुलिस ने मई 2026 में खासा आर्मी कैंटोनमेंट के पास हुए आईईडी धमाके के मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के विदेश में बैठे तस्करों और आईएसआई से जुड़े लोगों के साथ संबंध सामने आए हैं. पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों को हथियार और विस्फोटक कहां से मिलते थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.
पुलिस के अनुसार, हथियार और ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में अमृतसर के घरिंडा थाने में आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, खासा आर्मी कैंटोनमेंट के पास हुए आईईडी धमाके के मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज है.
- बड़ी खबर : गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, शीशे टूटे, दीवारों पर आई दरारें
- मोकामा विधायक अनंत सिंह का प्रयागराज रोड शो, BHU जाने की अनुमति नहीं, बोले- सरकार बदलेगी तो होगा काम
- Haryana Morning News : पंचगांव देश में सबसे प्रदूषित, चौकीदारों का मानदेय बढ़ा; 966 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी सरकार समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर
- धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का दो टूक जवाब- 15 तारीख को इंदौर आऊंगा, सबसे पहले खाऊंगा पोहा!
- हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की सिफारिश पर विवादः सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की संस्तुति के खिलाफ जनहित याचिका दायर

