अमृतसर: अमृतसर में लगातार हथियार सप्लाई और लूट का मामला सामने आ रहा है. इसके बीचे में शिवाला इलाके के पास देर रात लूट की घटना को
कुछ लोग अंजाम देने के लिए बड़ी घटना को अंजाम दे दिए. जानकारी मिली है कि यह अपराधी बाइक में सवार थे. सभी नकाब पहने हुए थे. बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उससे लूटपाट शुरू कर दी. जब व्यक्ति ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी.

इस घटना के दौरान उस व्यक्ति के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.वारदात के बाद आरोपी पीड़ित से नकदी और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है. लोगो को डर है कि इस तरह की घटना उनके साथ भी घट सकती है.