अमृतसर. अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर की आपस में जोरदार टक्कर हुईं है. यह टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई. दुख की बात यह है कि स्कॉर्पियो में फंसे 25 वर्षीय युवक गुरिंदर सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई. हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया.
गोइंदवाल साहिब, जिला तरनतारन निवासी गुरिंदर सिंह घरों में पीवीसी फिटिंग का काम करता था . जानकारी मिली है कि वह सामान खरीदने के लिए स्कॉर्पियो से अमृतसर जा रहा था, इस दौरान ही मानांवाला के पास स्कॉर्पियो आगे चल रहे टिप्पर से टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई और गुरिंदर स्कॉर्पियो में फंस गया. आग इतनी तेज थी कि उसे बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका.
लोगों ने की आग बुझाने में मदद
गाड़ियों की आपस में टक्कर से देखते ही देखते आग भयानक रूप ले ली. आग से उठा धुआं आसमान में काले गुब्बारे बनकर दूर तक नजर आया. आग लगने के बाद राहगीरों, ढाबा संचालकों और पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की. मोटरों, पानी की पाइपों और कीटनाशक स्प्रे वाली टंकियों से पानी डाला गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका.
स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 45 मिनट से एक घंटे तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची. पुलिस के अनुसार, अमृतसर की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण तरनतारन से दमकल वाहन बुलाना पड़ा. पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. टिप्पर चालक की तलाश की जा रही है.
- कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ के लिए गूंजा हनुमान चालीसा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में 11 बार सामूहिक पाठ, छत्तीसगढ़ में 1000 से अधिक स्थानों पर हुई प्रार्थना
- राजनांदगांव में राजस्व मामलों के निपटारे में बड़ा सुधार: सालभर में 34 हजार से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, विवादित नामांतरण की दर 68.49% से बढ़कर 94.82% पहुंची, कलेक्टर के साप्ताहिक रिव्यू का दिखा असर
- आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के घर को गंगाजल से किया शुद्ध! मां बोलीं- ‘भगवान सबको सदबुद्धि दे’
- इंदौर में बाबा रामदेव और पूर्व BJP सांसद के बीच विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस ली 50 करोड़ की मानहानि याचिका
- मात्र 600 रुपये का झगड़ा और 3 कत्ल! देहरादून ट्रिपल मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी पढ़कर हो जाएंगे हैरान

