अमृतसर. अमृतसर के जंडियाला से अहम खबर सामने आई है, यहां 5 नकाबपोश युवकों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को लूटने की कोशिशी की. हालांकि जब बैंक के सिक्योरिटी गार्ड पर उन पर शक तो वह सभी मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
मामले के बारे में जानकारी मिली है कि सुबह 11 बजे के करीब कुछ युवक चेहरा ढंक बैंक पहुंचे. बैंक में आने के बाद वह एक कस्टमर के पास जाकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं. इसके कुछ देर बाद ही उन युवकों में से एक ने सिक्योरिटी गार्ड पर स्प्रे करने की कोशिश की पर सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें चेतवानी दी इसके बाद वह मौके से फरार हो गए.
अहम बात यह है कि इस दौरान ही एक कस्टमर बैंक में पैसे जमा करने आया था. इस बीच, युवाओं ने अचानक छिड़काव करने की कोशिश की और गार्ड उनके पीछे भागा. अगर सिक्योरिटी गार्ड बैंक में मौजूद नहीं होता तो आरोपी एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे. बैंक वालों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान करने के लिए बैंक और उसके आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
- समुद्र में बोट के इंजन में ब्लास्ट से लगी आग, डूबी नाव; 5 नाविक सुरक्षित बचाए गए
- Hong Kong Sixes 2026: अफगानिस्तान ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से चटाई धूल, किस स्थान पर रही टीम इंडिया?
- मोतिहारी में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का जोरदार प्रदर्शन, स्थायी कर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
- Ram Gopal Varma Legal Notice: राम गोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस, पुराने एग्रीमेंट ने बढ़ाई मुश्किलें
- पटना की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 15 सूत्री मांगों को लेकर लोकमंच की विशाल मौन संकल्प पदयात्रा!

