अमृतसर : अमृतसर के थाना मजीठा रोड पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, यह गिरह काफी समय से चोरी को अंजाम देता था. इस गिरोह में कई लोग शामिल थे,जो पूरी प्लानिंग के तहत गाड़ियों की चोरी करते थे. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उनके कब्जे से एक एक्टिवा और 5 मोटरसाइकिल समेत कुल 6 चोरीशुदा वाहन बरामद किए हैं.
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतपाल (20), प्रीत (18), मानव सिंह (19) और बब्बलू उर्फ सुखदेव सिंह उर्फ बल्लू उर्फ जैजी (38) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान मेडिकल कॉलेज गेट के पास पहुंची तो एक्टिवा सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने का प्रयास किया. शक के आधार पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई. पूछताछ में उन्होंने एक्टिवा चोरी की होने की बात कबूला है. उनकी निशानदेही पर एक एक्टिवा और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं.
पूछताछ के बाद इसके बाद पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों मानव सिंह और बबलू को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर तीन और चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गईं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड तथा अन्य वाहन चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

