कुंदन कुमार, पटना। पश्चिम बंगाल में बंपर जीत के बाद बिहार बीजेपी की विधान पार्षद अनामिका सिंह ने खुशी जताई है। अनामिका सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, महिलाओं ने पूरे तन मन धन से पश्चिम बंगाल में भाजपा का साथ दिया है। इसके लिए उन्हें धन्यवाद। उन्होंने कहा कि, महिला सुरक्षा को लेकर ममता सरकार कभी गंभीर नहीं रही थी, सिर्फ और सिर्फ एक तबके को खुश करने के लिए उन्होंने सारा खेल रचा था, जो खेल महिलाओं ने मजबूती के भाजपा का साथ देकर खत्म किया है।
तेजस्वी यादव पर जमकर साधा निशाना
अनामिका सिंह ने आगे कहा कि, चुनाव के समय में भी ऐसे-ऐसे बयान टीएमसी के नेताओं ने महिलाओं को लेकर दिया था, जिसको हम बोलना भी नहीं चाहते हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपिक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि, अपने जाति के युवाओं के लिए तेजस्वी अपराधी हैं। खुद तो लालू यादव के द्वारा बनाए वोट बैंक को समेट नहीं पाए, लेकिन जाति के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पूरा परिवार नेता बनकर मलाई खा रहा है और अपने जाति के युवाओं को भटका रहे हैं। उनकी ये राजनीति बिहार में नहीं चलने वाली है।
बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ताधारी दल टीएमसी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 293 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटें जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। वहीं, टीएमसी महज 81 सीटों पर ही सिमट गई। 2021 में हुए चुनाव के मुकाबले ममता की टीएमसी को 134 सीटों को नुकसान हुआ है।
अपना सीट भी नहीं बचा पाई ममता
15 साल से बंगाल की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी के लिए यह बड़ी हार है। टीएमसी के हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य की मुख्यमंत्री होकर भी ममता बनर्जी अपनी सीट नहीं बचा पाई। भवानीपुर सीट से बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15, 501 वोटों से चुनाव हराया।
चुनाव आयोग के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,801 वोट मिले। बता दें कि इससे पहले साल 2021 के चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी ने ममता को नंदीग्राम सीट से चुनाव हराया था। सीएम ममता के अलावा कई मंत्रियों को भी अपनी सीट पर हार का सामना करना पड़ा है
ये भी पढ़ें- फतुहा प्रंखड उपचुनाव से पहले सियासी तूफान, पत्नी को चुनाव जिताने के लिए VIP नेता पर प्रताड़ना का आरोप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

