Ananya-Aarav : मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की एक झलक शेयर की है, जिसमें वह अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीर सामने आते ही इसकी चर्चा होने लगी। खास बात यह है कि आरव आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, ऐसे में अनन्या के साथ उनकी यह तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है।

साथ में बेकिंग करते दिखे अनन्या और आरव

अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आरव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में बेक किए हुए ट्रीट्स भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखकर लगता है कि दोनों ने साथ में बेकिंग का मजा लिया। इसके साथ अनन्या ने मजेदार कैप्शन भी लिखा, “दोस्तों, मेरी बेकिंग अप्रूव हो गई है।”

अनन्या के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरव को उनके बनाए ट्रीट्स पसंद आए। हालांकि, दोनों कहां छुट्टियां मना रहे हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कैजुअल लुक में नजर आए दोनों

तस्वीर में अनन्या पांडे डार्क ब्राउन ओवरसाइज्ड हुडी पहने दिख रही हैं, जबकि आरव ग्रे रंग के पैटर्न वाले कार्डिगन और डार्क शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों का सादा और कैजुअल अंदाज फोटो को खास बना रहा है।

फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। रेडिट पर कुछ यूजर्स ने आरव के लुक को लेकर अपनी राय रखी, तो कई लोगों ने उनके समर्थन में बात की। कुछ यूजर्स का कहना था कि किसी के लुक को लेकर बार-बार व्यक्तिगत टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

फिल्मों से दूर अपनी जिंदगी जी रहे हैं आरव

आरव भाटिया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे हैं। उनका जन्म 15 सितंबर 2002 को हुआ था। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद आरव ने अब तक अपने माता-पिता की तरह फिल्मों में करियर नहीं चुना है। वह आमतौर पर सार्वजनिक चर्चाओं और मीडिया की नजरों से दूर रहना पसंद करते हैं।

यही वजह है कि अनन्या के साथ उनकी यह तस्वीर चर्चा में आ गई। फिलहाल इस पोस्ट में दोनों की छुट्टियों की एक छोटी-सी झलक देखने को मिली है। अनन्या के बेकिंग वाले कैप्शन ने भी तस्वीर को लोगों के बीच खास बना दिया।

Prabhas Birthday: प्रभास के बर्थडे पर फैंस को मिला ट्रिपल सरप्राइज, ‘फौजी’ के पोस्टर से ‘कल्कि 2’ और ‘सलार 2’ तक पर आया बड़ा अपडेट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m