करनाल। अंकित बालियान हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने करनाल में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने करनाल के कलंदरी गेट इलाके में रहने वाले आरोपी आर्यन के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने घर में रखा सामान बाहर निकलवाया और उसे अपने कब्जे में ले लिया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से इलाके में हलचल मच गई। उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ करनाल पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
बताया जा रहा है कि अंकित बालियान हत्याकांड में करनाल से दो आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें सत्यम और आर्यन शामिल हैं। आर्यन करनाल के कलंदरी गेट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, हत्याकांड से जुड़े मामले में आरोपी आर्यन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके मकान की कुर्की की गई है। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद सामान को बाहर निकालकर पुलिस अपने साथ ले गई।
फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। हत्याकांड में शामिल आरोपियों और उनकी भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
- मात्र 600 रुपये का झगड़ा और 3 कत्ल! देहरादून ट्रिपल मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी पढ़कर हो जाएंगे हैरान
- बागेश्वर धाम में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: DNA मिसमैच और पीड़िता के मुकरने पर भी आरोपी की जमानत खारिज, कोर्ट ने 2 महीने में मांगी SIT की जांच रिपोर्ट
- दिन में गर्मी, रात में ओले-बारिश; हरियाणा में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?
- ‘संवाद’ में सीएम साय का हंटर: प्रिंटिंग-होर्डिंग माफियाओं पर बड़ी चोट, 25 साल से जमे अधिकारी की छुट्टी
- 25 हजार घूस लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर और ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, खिड़की से फेंके नोट

