Anna Hazare Again Threatens Hunger Strike: सोशल एक्टिविस्ट (समाजसेवी) अन्ना हजारे ने फिर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis government) सूचना के अधिकार यानी आरटीआई (RTI) के नियमों में किए गए बदलावों का विरोध करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अन्ना 5 जुलाई से भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि अगर सरकार इन बदलावों को वापस नहीं लेती है, तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे एक लेटर में दावा किया कि महाराष्ट्र सूचना के अधिकार के नियम, 2026, RTI एक्ट की धार को कुंद कर देंगे। साथ ही नागरिकों को जानकारी से दूर रखेंगे। 12 जून को किए गए बदलाव RTI एक्ट, 2005 की भावना का उल्लंघन करते हैं और ट्रांसपेरेंसी को कमजोर करते हैं। हजारे ने फीस बढ़ाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कोई सही वजह या फाइनेंशियल एनालिसिस नहीं दिया गया।
सीएम फडणवीस को लिखे लेटर में अन्ना हजारे ने कहा कि RTI कोई रेवेन्यू कमाने वाला कानून नहीं है। अगर 20 साल बाद फीस बढ़ाई जाती है, तो जानकारी देने से मना करने वाले अधिकारियों पर पेनल्टी भी बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने ID प्रूफ को जरूरी बनाने का विरोध किया और तर्क दिया कि RTI एक्ट का सेक्शन 6(2) एप्लीकेंट को पर्सनल डिटेल्स या जानकारी मांगने के कारणों का खुलासा करने की जरूरत नहीं बताता है। उन्होंने कहा कि ऐसी हालत व्हिसलब्लोअर और एक्टिविस्ट के लिए खतरा है।
ट्रांसपेरेंसी पर खतरा!
हजारे ने ‘एक सब्जेक्ट, एक एप्लीकेशन’ नियम की भी आलोचना की, इसे गैर-जरूरी और बोझिल बताया। उनके मुताबिक, बार-बार आने वाले एप्लीकेशन को तुरंत बंद करने के नियम से पूरी या अपडेटेड जानकारी तक पहुंच बंद हो जाएगी। अन्ना हजारे ने कहा कि प्रोसेस को ज्यादा टेक्निकल, महंगा और एडमिनिस्ट्रेशन-सेंट्रिक बनाने से ट्रांसपेरेंसी कम होगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

