कर्नाटक कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी और तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने CM थलपति की मां को लेकर प्रदेश BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है. TVK ने इसे अशोभनीय और निंदनीय बताया. अन्नामलाई ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद किसी की मां या परिवार को निशाना बनाना पूरी तरह गलत बात है.
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के बीच तीखी बहस हुई थी. पूर्व नेता अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु में ऐसी राजनीति अब पुरानी पड़ चुकी है.
BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी नागेंद्रन की टिप्पणी की आलोचना की और कहा कि राजनीतिक शालीनता की सीमाएं पार की गई हैं. अन्नामलाई ने नैनार नागेंद्रन पर निशाना साधने के साथ ही DMK नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को भी फिर से खरी-खोटी सुना दी है.
वाक्या है जब CM थलपति ओर से बार-बार ‘पिता कहां हैं?’ पूछे जाने पर नागेंद्रन ने कहा, ‘अगर आप विधानसभा में बार-बार पूछते रहेंगे, तो आपके कैसे पता चलेगा कि आपके पापा किधर है. आपको घर जाकर अपनी मां से पूछना होगा, तभी वह बताएंगी कि आपके पिता कहां हैं.
TVK मंत्री राज मोहन ने भी नागेंद्रन के बयान को ‘असभ्य, निंदनीय और एक नेता के कद के लिए अनुचित’ बताया. अब BJP के भीतर भी यह बयान उठ रहे है कि किसी नेता के परिवार, खासकर उसकी मां को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में तमिलनाडु की राजनीति में यह विवाद आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है.
BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का कहना है, ‘जो लोग राजनीति में हैं उन्हें शब्दों और आचरण के प्रति जिम्मेदारी रखनी ही होगी. अपना आचरण सुधारना होगा. राजनीति में सबकी अपनी अपनी राय अलग हो सकती है. नीतियों की आलोचना की जा सकती है, पर परिवार पर कटाक्ष करने से बचना चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


