राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व आज ही नई कार्यकारिणी का ऐलान कर सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश के कई प्रमुख चेहरों को जगह मिलना तय माना जा रहा है।

एमपी के आधा दर्जन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश से करीब आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। महिला नेतृत्व पर फोकस> राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को केंद्रीय संगठन में अहम भूमिका सौंपी जा सकती है। दिग्गजों के नाम रेस में> खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल, मप्र बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर और पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के नाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की चर्चा जोरों पर है।

2 करोड़ के लालच में नाबालिग की हत्याः प्राइवेट पार्ट काटकर विदेश बेचने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा

युवा और नए चेहरों पर दांव

सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान इस बार संगठन को और मजबूत करने के लिए कुछ नए और अप्रत्याशित चेहरों पर भी दांव लगा सकता है। खासकर युवा वर्ग से किसी चौंकाने वाले नाम को केंद्रीय टीम में मौका दिया जा सकता है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m