शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिग किशोर की हत्या के मामले में पुलिस की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 2 करोड़ रुपये के लालच में किशोर की नृशंस हत्या की गई और उसके अंगों (प्राइवेट पार्ट) को काटकर विदेश में बेचने की अंतरराष्ट्रीय साजिश रची गई थी।
कमाऊ बेटा था, 6 अगस्त को हुआ था लापता
मृतक किशोर अपने परिवार का इकलौता बेटा था और मोती मस्जिद, इकबाल मैदान व आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर पेन-कॉपी बेचता था। उसकी इस छोटी सी कमाई से ही पूरे परिवार का गुजर-बसर होता था। 6 अगस्त को वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
हथियारों की नुमाइश ने खींचा पुलिस का ध्यान, घर की तलाशी में जो मिला उसे देखकर टीम भी रह गई हैरान!
छोटे तालाब के पास मिला शव, कपड़ों से हुई पहचान
लापता होने के 5 दिन बाद, यानी 11 अगस्त को छोटे तालाब के पास किशोर का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर परिजनों ने चप्पल और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हत्या (मर्डर) का मामला दर्ज किया।
13 लोग हिरासत में, पुलिस तलाश रही गायब अंग
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने करीब 13 संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस अंतरराष्ट्रीय सौदेबाजी के पीछे कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं। फिलहाल, मृतक का गायब अंग अभी तक बरामद नहीं हो सका है, जिसके लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Jabalpur News: इंजीनियरिंग छात्र निकला पेट्रोल पंप डकैती का मास्टरमाइंड, वहीं ऑनलाइन रिफंड के नाम पर युवती से ₹1 लाख की ठगी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



