कुमार इंदर, जबलपुर। मनेरी स्थित पेट्रोल पंप पर 9 अगस्त की रात हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड एक इंजीनियरिंग का छात्र निकला, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पेट्रोल पंप की रेकी की और फिर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
एमपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी हवाएं
4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
मंडला पुलिस ने जबलपुर पुलिस के सहयोग और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी पर मंडला पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 50 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई फोर-व्हीलर गाड़ी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ई-कॉमर्स रिफंड के नाम पर युवती से ₹1 लाख की ठगी
शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन शॉपिंग का सामान कैंसिल कराने के बाद रिफंड पाने के चक्कर में एक युवती धोखाधड़ी का शिकार हो गई। पीड़ित युवती ने एक ई-कॉमर्स कंपनी से सामान ऑर्डर किया था, जिसे बाद में कैंसिल कर उसने रिफंड के लिए अप्लाई किया था।
मसाज कराने के चक्कर में युवक साइबर ठगी का शिकार: गंवाए ₹1.01 लाख,
पैसे वापस दिलाने का झांसा
इसी दौरान एक अज्ञात ठग ने युवती से संपर्क किया और पैसे वापस दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद जालसाज ने कई बार में युवती के खाते से कुल 1 लाख रुपये उड़ा दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गोरखपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उज्जैन में नागपंचमी पर्व की धूम: मध्य रात्रि नागचंद्रेश्वर मंदिर के खोले गए पट,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


