MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश की चेतवानी जारी की गई है। प्रदेश में सोमवार को बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। जबलपुर से बालाघाट तक बारिश का असर रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम पानी गिरने की संभावना है।
भोपाल समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी मौसम बदला है। कई इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, अमरकंटक, शहडोल, उमरिया, कटनी, रीवा, मऊगंज, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, पन्ना, सतना, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर, खजुराहो, दमोह में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। दतिया, भिंड, अशोकनगर, शिवपुरी, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सागर, भोपाल, विदिशा, सीहोर, देवास, रायसेन, बुरहानपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, मुरैना, नरसिंहपुर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
MP Morning News: आज से किसानों को फिर मिलेगी खाद, दिल्ली जाएंगे CM डॉ मोहन, अब हर 15 मिनट में भोपाल मेट्रो, जानें और क्या कुछ रहेगा खास?
मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की अपील है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 21.4 इंच बारिश हुई है। मौसम केंद्र की माने तो प्रदेश में अब तक 21.4 इंच पानी गिर चुका है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 24.4 इंच की तुलना में 3 इंच कम है। वहीं ओवरऑल 12 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में औसत से 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


