शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर सस्ते ऑफर के लालच में आकर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। इंस्टाग्राम पर मसाज से जुड़ी एक रील देखकर संपर्क करने वाले 22 वर्षीय युवक रोहित सेन को जालसाजों ने ₹1,01,000 का चूना लगा दिया।
होटल बुलाकर स्कैनर से कराई पेमेंट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रोहित ने रील में दिए गए नंबर पर संपर्क किया था, जहाँ उसे एक घंटे की मसाज का चार्ज केवल ₹1,500 बताया गया। इसके बाद जालसाजों ने उसे एक होटल के नीचे पहुँचने को कहा। जैसे ही रोहित होटल के पास पहुँचा और उसने फोन किया, ठगों ने उसे ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक क्यूआर (QR) कोड स्कैनर भेजा। शुरुआत में एडवांस और बुकिंग के नाम पर उससे ₹6,500 की पेमेंट कराई गई।
17 अगस्त महाकाल भस्म आरती: सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार;
बहाने बनाकर ऐंठते रहे रकम
इसके बाद जालसाज अलग-अलग बहाने (जैसे सिक्योरिटी डिपॉजिट, वेरिफिकेशन चार्ज आदि) बनाकर रोहित से लगातार पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। सर्विस मिलने की उम्मीद में युवक भुगतान करता गया और देखते ही देखते ठगों ने उससे कुल ₹1,01,000 ऐंठ लिए।
एमपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी हवाएं
साइबर सेल जांच में जुटी
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पिपलानी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से नंबरों और बैंक खातों की ट्रेसिंग में जुटी है।
उज्जैन में नागपंचमी पर्व की धूम: मध्य रात्रि नागचंद्रेश्वर मंदिर के खोले गए पट, साल में एक बार 24 घंटे के लिए खुलता है
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


