पवन राय, मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व से फिर बुरी खबर है। आज सुबह  मुक्की परिक्षेत्र के बीट मोहगांव के कक्ष क्रमांक 156 में एक बाघ मृत अवस्था में मिला है। सुबह गश्त के दौरान वन अमले को  गश्ती दल को बाघ मृत मिला।

NTCA प्रोटोकॉल के तहत डॉग स्क्वॉड से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। नर बाघ की उम्र करीब 5 से 6 साल बताई जा रही है। बाघ के शरीर पर चोट के निशान और फेफड़ों में संक्रमण से मौत होना पाया गया।

वहीं नर बाघ के सभी अंग जैसे केनाइन दांत, नाखून, मूंछ के बाल सुरक्षित मिले। फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। कान्हा में बाघों की लगातार मौत वन विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m