Rajasthan News: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे नामांकन प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि नामांकन पत्र 14 से 21 अक्टूबर तक हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक तय की गई है। मतदान 11 नवंबर को होगा।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण
रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने मांगरोल क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला, भटवाड़ा मऊ, बमोरी कला और आसपास के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा, बिजली, संचार, मतदान दलों की आवाजाही और अन्य सुविधाओं की स्थिति देखी।
कलेक्टर तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल, शौचालय, रैम्प, प्रकाश, छाया और सफाई जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर आयोग के निर्देशों के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें।
शांतिपूर्ण मतदान की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उपचुनाव के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
पढ़ें ये खबरें
- जिला अस्पताल को 20 साल से ICU का इंतजार, 6 वेंटिलेटर खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी, आखिर कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग?
- Yami Gautam: ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
- वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वडोदरा में किया गरबा, वीडियो हुआ वायरल
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रन का लक्ष्य, कप्तान शाई होप ने जड़ा नाबाद शतक, प्रिंस, अक्षर और अर्शदीप ने झटके 1-1 विकेट
- Jharkhand Top News:गुमला में 2 की मौत, धनबाद में पुलिस मुठभेड़, CCL अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमशेदपुर जू में 3 बाघ शावकों का जन्म, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें
