Rajasthan News: अंता विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें समर्थक उन्हें खून से तोलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके एक्स हैंडल से साझा किया गया है, जिसमें मीणा तराजू के एक पलड़े पर बैठे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, तिसाया ग्रामवासियों द्वारा खून से तोलकर किया गया सम्मान, यह मैं जीवनभर नहीं भूलूंगा।

शनिवार (8 नवंबर) को हनुमान बेनीवाल उनके समर्थन में प्रचार करेंगे, जिससे चुनावी तापमान और बढ़ने की संभावना है। आरएलपी संयोजक बेनीवाल मांगरोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे नरेश मीणा अपने हटके प्रचार के लिए भी सुर्खियों में हैं। वह कभी ऊंट पर, तो कभी हाथी पर सवार होकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं और वोट मांग रहे हैं।
मीणा का उग्र स्वभाव भी लगातार चर्चा में है। हाल के दिनों में उनके दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वह विरोधियों पर तीखे शब्दों में निशाना साधते दिख रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में वे कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया पर भी टिप्पणी करते नजर आए। अंता उपचुनाव का माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है जहां एक तरफ सियासी रणनीतियां तेज़ हैं, वहीं प्रचार के इन अनोखे तरीकों ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- अब घर भी सुरक्षित नहीं… रात के अंधेरे में युवती को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह मिली खून से लथपथ लाश
- सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से वापस पटना लौटने के बाद सीधे पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जानें क्या है बात
- दिल्ली में झुग्गियों की जगह बनेंगी बहुमंजिला इमारतें, 17 बस्तियों के विकास की प्रक्रिया शुरू
- पूर्णिया में 16 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख नकद और दस लाख के बैंक खाते सीज
- गोरखपुर में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा आज, नितिन नवीन और CM योगी होंगे शामिल; एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य
