चंडीगढ़। बॉर्डर रेंज में पंजाब पुलिस की एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सीमा सुरक्षा बल के साथ सांझे आप्रेशन में 100 करोड़ की 19.980 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सप्लाई चेन संभालने वाला मुख्य ऑप्रेटिव भी शामिल है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिबजीत सिंह उर्फ साहिब और राजविंदर सिंह उर्फ गोलू (दोनों निवासी ओल्ड नारायणगढ़, अमृतसर), आशु शर्मा उर्फ आशु (निवासी छेहर्टा, अमृतसर) तथा 17 वर्षीय एक किशोर (निवासी अमृतसर) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने हैरोइन के साथ उनकी ब्रेजा कार और 2 मोटर साइकिलें भी जब्त की हैं.
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान आधारित हैंडलरों से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में नशे की खेपों की आपूर्ति और वितरण कर रहे थे। सीमा पार हैंडलरों की पहचान करने, सप्लाई रूट का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।

ऑप्रेशन के विवरण सांझा करते हुए एएनटीएफ (बॉर्डर रेंज) के पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खुलासे के आधार पर पुलिस थाना भिंडी सैदा, जिला अमृतसर के अधीन बी ओ. पी घोग्गा क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑप्रेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान गांव भिंडी औलाख के खेतों से 5 पैकेटों में रखी 19.980 किलो हेरोइन बरामद की गई।
- नालंदा में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग
- पछेती धान की आवक बाकी, क्या 50 लाख टन तक पहुंचेगी खरीद?
- जिस थाने में तैनात था आरक्षक, वहीं दर्ज हुई FIR, शिकायत के बाद वकील पर भी केस; जानें पूरा मामला
- समुद्र में बोट के इंजन में ब्लास्ट से लगी आग, डूबी नाव; 5 नाविक सुरक्षित बचाए गए
- Hong Kong Sixes 2026: अफगानिस्तान ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से चटाई धूल, किस स्थान पर रही टीम इंडिया?

