Anti Corruption Bureau Action in Jaipur: जयपुर. राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau – ACB) ने होमगार्ड विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की। कंपनी कमांडर चंद्रशेखर शर्मा को ड्यूटी लगाने के एवज में 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया गया। कार्रवाई एएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में होमगार्ड लाइन में हुईं।

होमगार्ड डीजी गोविंद गुप्ता के निर्देश पर यह ट्रैप चला। शिकायतकर्ता एक होमगार्ड जवान ने ही एसीबी को सूचना दी कि चंद्रशेखर शर्मा उससे ड्यूटी लगाने के लिए 5 हजार रुपये मासिक रिश्वत मांग रहा है। पहले वह 3 हजार रुपये लेता था, लेकिन बाद में राशि बढ़ाकर 5 हजार कर दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और जाल बिछाया। ट्रैप के दौरान आरोपी ने 4 हजार रुपये स्वीकार किए और तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। होमगार्ड कर्मियों को प्रतिमाह 31 हजार रुपये मानदेय मिलता है, लेकिन ड्यूटी अनियमित होने से अनिश्चितता का फायदा उठाकर आरोपी परमानेंट ड्यूटी का लालच देकर दबाव बनाता था।
एसीबी ने बताया कि आरोपी नियमित रूप से रिश्वत लेता था। पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे से निपटने की तैयारी, SkyCast सिस्टम से बेहतर होगा फ्लाइट संचालन
- महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, अब CBI मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ
- ‘साहब, हादसा नहीं, बेटे का कत्ल हुआ है!’ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों का दावा- पीट-पीटकर हत्या के बाद फेंका
- भगवंत मान के गढ़ में राहुल गांधी की हुंकार, संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ से AAP सरकार को घेरेंगे
- महादेव सट्टा मामले में सीएम साय ने कहा – सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे, कई लोगों के नाम आएंगे सामने
