रवि रायकवार, दतिया। आदिमजाति कल्याण विभाग के संचालित सीनियर बालक छात्रावास में मारपीट और तोड़फोड़ से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब सारे छात्र छात्रावास के अंदर खाना खा रहे थे। तभी कुछ असमाजिक तत्वों ने अंदर घुसकर छात्रों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया और तोड़फोड़ भी की। इस हमले में कई छात्र घायल हो गए हैं।
हॉस्टल के छात्र के परिचित पर मारपीट के आरोप
बताया जा रहा कि एक छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। उसी के पहचान वाले युवकों ने छात्रावास के अंदर तोड़फोड़ ओर मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया है। छात्रों का कहना है कि दोपहर में शिवम नामक छात्र से मिलने कोई बाहरी युवक आया था। उसी के बाद विवाद की स्थिति बनी।
देर रात थाने पहुंचे छात्र
रात में डरे सहमे छात्र कोतवाली थाना पहुंचे और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद छात्रावास में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



